सूखने लगी तुलसी? गर्मियों में ऐसे रखें पौधे का ख्याल

12 May 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

गर्मियों में तेज धूप, गर्म हवाएं और गलत देखभाल की वजह से तुलसी का पौधा जल्दी सूखने लगता है. कई लोगों की शिकायत रहती है कि पौधे की पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं, डंठल कमजोर हो जाता है और धीरे-धीरे पूरा पौधा खराब होने लगता है.

Photo: Unsplash

गार्डनिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसकी सबसे बड़ी वजह जरूरत से ज्यादा पानी, खराब मिट्टी और तेज धूप होती है.

Photo: Unsplash

विशेषज्ञों का कहना है कि तुलसी को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां सुबह की हल्की धूप मिले, लेकिन दोपहर की तेज धूप सीधे पौधे पर न पड़े. लगातार तेज धूप में रहने से पत्तियां जल सकती हैं और पौधा सूखने लगता है.

Photo: Unsplash

तुलसी में रोज जरूरत से ज्यादा पानी देना भी नुकसान पहुंचा सकता है. मिट्टी सूखने पर ही पानी दें और ध्यान रखें कि गमले में पानी जमा न हो.

Photo: Unsplash

ओवरवॉटरिंग से जड़ें सड़ने लगती हैं. मिट्टी के गमले में तुलसी ज्यादा अच्छी तरह बढ़ती है, क्योंकि इसमें हवा का सही संचार होता रहता है.

Photo: Unsplash

पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए समय-समय पर मंजरी हटाते रहें. इससे नई पत्तियां तेजी से निकलती हैं और पौधा घना बना रहता है.

Photo: Unsplash

साथ ही वर्मीकम्पोस्ट या जैविक खाद डालने से तुलसी हरी-भरी और स्वस्थ रहती है.

Photo: Unsplash

Read Next