पीले हो रहे स्पाइडर प्लांट की पत्तियों के सिरे? सही देखभाल है जरूरी

31 March 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आपके स्पाइडर प्लांट की पत्तियों के सिरे पीले हो रहे हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि उसके देखभाल में कुछ बदलाव की जरूरत है. सही तरीके से देखभाल करने पर आपका पौधा फिर से हरा-भरा और स्वस्थ हो सकता है.

Credit: Credit Name

मिट्टी की जांच करें

ज्यादा या कम पानी देने से पत्तियों के सिरे पीले हो सकते हैं. पानी तभी दें जब मिट्टी की ऊपरी एक इंच सूख जाए. पॉट में पानी जमा न हो.

Photo: Unsplash

 प्रकाश का ध्यान रखें

स्पाइडर प्लांट को तेज धूप से बचाएं. सबसे अच्छा है कि इसे पूर्व की ओर खिड़की के पास रखें. बहुत तेज धूप या सूखी हवा से पत्तियों के सिरे झुलस सकते हैं.

Photo: Unsplash

नमी बढ़ाएं

अगर हवा बहुत सूखी है, तो पत्तियों पर समय-समय पर पानी का छिड़काव करें ताकि पौधा स्वस्थ रहे.

Photo: Unsplash

खाद का सही इस्तेमाल

हर तीन महीने में ही पौधे को खाद दें और सर्दियों में खाद देना बंद कर दें, वरना जड़ों को नुकसान हो सकता है.

Photo: Unsplash

पानी की गुणवत्ता

नलों का पानी अक्सर क्लोरीन वाला होता है. पौधे को पानी देने से पहले इसे एक दिन के लिए खुला छोड़ दें.

Photo: Unsplash

इन आसान उपायों से आपका स्पाइडर प्लांट फिर से हरा-भरा और खुशहाल दिखने लगेगा.

Photo: Unsplash

Read Next