स्नेक प्लांट की देखभाल ऐसे करें, सालों तक रहेगा हरा-भरा
17 March 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
घर में पौधे लगाने का शौक रखने वाले लोगों के लिए स्नेक प्लांट एक बेहतरीन विकल्प है.खासतौर पर गार्डनिंग में नए लोगों के लिए यह पौधा काफी आसान माना जाता है, क्योंकि इसकी देखभाल बहुत ज्यादा नहीं करनी पड़ती.
Credit: Credit Name
विशेषज्ञों के मुताबिक स्नेक प्लांट को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. हफ्ते में एक बार या जब मिट्टी पूरी तरह सूख जाए तभी पानी देना बेहतर रहता है. ज्यादा पानी देने से इसकी जड़ें खराब हो सकती हैं.
Photo: Unsplash
इसके अलावा इस पौधे को तेज धूप की बजाय हल्की धूप या कमरे की रोशनी में भी आसानी से उगाया जा सकता है.
Photo: Unsplash
यही वजह है कि स्नेक प्लांट को घर के अंदर रखने के लिए भी काफी लोकप्रिय माना जाता है.
Photo: Unsplash
अगर सही तरीके से इसकी देखभाल की जाए तो स्नेक प्लांट कई सालों तक बिना ज्यादा मेहनत के हरा-भरा बना रहता है.