टमाटर-खीरे से पालक तक, जानें किस सब्जी की छटाई कब करें
14 April 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
घर की बगिया में अच्छी और भरपूर पैदावार पाने के लिए सही समय पर छंटाई करना बेहद जरूरी होता है. टमाटर से लेकर पालक तक, हर सब्जी की छंटाई का अपना सही समय और तरीका होता है, जिसे अपनाकर आप पौधों की ग्रोथ और उत्पादन दोनों बढ़ा सकते हैं.
Photo: Unsplash
टमाटर
जब पौधा करीब 1 से 1.5 फुट का हो जाए, तब नीचे की पुरानी पत्तियां हटा दें. इससे पौधे की ऊर्जा फलों के विकास में लगती है और बड़े व स्वादिष्ट टमाटर मिलते हैं.
Photo: Unsplash
खीरा
जैसे ही पत्तियां पीली या सूखी दिखें, उन्हें तुरंत हटा दें. इससे पौधा ऊपर की ओर तेजी से बढ़ता है और नई बेलें मजबूत बनती हैं.
Photo: Unsplash
शिमला मिर्च
शुरुआती फूलों को तोड़ देना फायदेमंद होता है. इससे पौधा मजबूत बनता है और बाद में ज्यादा फल देता है.
Photo: Unsplash
हरी मिर्च
पौधा छोटा रहते ही ऊपर का हिस्सा (टॉप) हल्का सा पिंच करें. इससे पौधा झाड़ीदार बनता है और ज्यादा मिर्च लगती है.
Photo: Unsplash
पालक
बुवाई के 25–30 दिन बाद बाहरी पत्तियों को तोड़ना शुरू करें. इससे पौधा लगातार नई पत्तियां देता रहता है और लंबे समय तक ताजी पालक मिलती है.
Photo: Unsplash
सही समय पर की गई छंटाई न सिर्फ पौधों को स्वस्थ बनाती है, बल्कि आपकी बगिया को हरा-भरा और उपजाऊ भी बनाए रखती है.