गुलाब की पत्तियां हो रहीं काली या सफेद? जानें 5 आम बीमारियां
18 Feb 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
गुलाब का पौधा जितना खूबसूरत होता है, उतना ही नाजुक भी.सही देखभाल न होने पर इसमें कई तरह की बीमारियां लग जाती हैं, जिससे फूल कम हो जाते हैं और पौधा कमजोर पड़ने लगता है. अगर समय रहते पहचान हो जाए तो इनसे बचाव आसान है.
Photo: Unsplash
ब्लैक स्पॉट (Black Spot)
पत्तियों पर काले धब्बे बन जाते हैं, बाद में पत्तियां पीली होकर झड़ने लगती हैं. इसके लिए सुबह के समय ही पानी दें, पत्तियों को गीला न रखें और संक्रमित पत्तियां तुरंत हटा दें.
Photo: Unsplash
पाउडरी मिल्ड्यू(Powdery Mildew)
पत्तियों और कलियों पर सफेद पाउडर जैसा पदार्थ दिखाई देता है. ऐसे में पौधे को खुली और हवादार जगह पर रखें और नीम तेल का स्प्रे करें.
Photo: Unsplash
रस्ट (Rust)
पत्तियों के नीचे नारंगी या जंग जैसे धब्बे दिखाई देते हैं तो संक्रमित पत्तियां तोड़कर हटा दें, जरूरत पड़े तो फफूंदनाशक का हल्का छिड़काव करें.
Photo: Unsplash
रस्ट
डाइबैक (Dieback)
टहनी ऊपर से सूखने लगती है और धीरे-धीरे नीचे तक असर फैलता है. ऐसे में सूखी टहनियों को स्वस्थ हिस्से तक काट दें, कटे हिस्से पर फंगीसाइड पेस्ट लगाएं.
Photo: Unsplash
रूट रॉट (Root Rot)
पौधा अचानक मुरझाने लगता है, जबकि मिट्टी गीली रहती है. जड़ें सड़ने लगती हैं. इसके लिए ज्यादा पानी देने से बचें और अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें.