नन्हे से पौधे में आने लगे फूल? जल्द तोड़ दें कलियां, नहीं तो...

05 March 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आपके छोटे या नए लगाए गए पौधे में जल्दी फूल आने लगे हैं, तो खुश होने से पहले थोड़ा सावधान हो जाएं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बहुत कम उम्र में फूल आने से पौधे की ऊर्जा जड़ों और पत्तियों की जगह फूल बनाने में खर्च होने लगती है. इससे पौधा कमजोर रह सकता है.

Photo: Unsplash

क्यों तोड़नी चाहिए कलियां?

पौधा अपनी ताकत जड़ों को मजबूत करने में लगाएगा. तना मोटा और हेल्दी बनेगा.

Photo: Unsplash

क्यों तोड़नी चाहिए कलियां?

आगे चलकर ज्यादा और बड़े फूल मिलेंगे और पौधा बीमारियों के प्रति मजबूत होगा.

Photo: Unsplash

कब तोड़ें कलियां?

पौधा अभी छोटा हो या हाल ही में लगाया गया हो कलियां तोड़ दें.

Photo: Unsplash

कब तोड़ें कलियां?

या पौधे की ऊंचाई और पत्तियां पूरी तरह विकसित न हुई हों तो भी कलियां तोड़ देनी चाहिए.

Photo: Unsplash

कब तोड़ें कलियां?

रोपाई के पहले 30–45 दिनों में कलियां तोड़ देनी चाहिए.

Photo: Unsplash

कलियां हाथ से हल्के से तोड़ें. साथ ही संतुलित खाद और सही धूप दें. नियमित लेकिन जरूरत के अनुसार पानी दें.

Photo: Unsplash

थोड़ा धैर्य रखने से आपका पौधा आगे चलकर ज्यादा घना, मजबूत और फूलों से लदा हुआ नजर आएगा.

Photo: Unsplash

Read Next