भैंस गर्भवती है तो भूल कर भी न करें ये गलतियां... ऐसे रखें खास ख्याल

18 Feb 2026

Photo: Pixabay

गर्भवती गाय-भैंस की देखभाल में कुछ खास बातें हमेशा ध्यान रखनी चाहिए ताकि उनकी हेल्थ पर कोई असर ना पड़े.

Photo: Pixabay

अगर भैंस दूध दे रही है तो ब्याने से दो महीने पहले उसका दूध सुखा देना चाहिए. ऐसा न करने पर अगले ब्यांत में दूध उत्पादन कम हो सकता है.

Photo: Pixabay

गर्भावस्था के अंतिम दिनों में भैंस को रेल, ट्रक में ढोने या लंबी पैदल यात्रा से बचाना चाहिए.

Photo: Pixabay

इसके अलावा भैंस को ऊंची-नीची जगहों या गहरे तालाब में ले जाने से बच्चेदानी पर दबाव पड़ सकता है.

Photo: Pixabay

आप गर्भधारण और प्रसव की अनुमानित तारीख कैलेंडर पर लिख सकते हैं, ताकि समय पर तैयारी हो सके.

Photo: Pixabay

भैंस को पर्याप्त धूप का इंतजाम करना चाहिए, इससे विटामिन D-3 मिलता है, जो उनके स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता  है.

Photo: Unsplash

आप भैंस को विटामिन E और सिलेनियम का टीका लगवा सकते हैं. यह जेर गिरने में मदद करता है.

Photo: Unsplash

इस तरह की सावधानियां गर्भवती भैंस को स्वस्थ रखने और अच्छे दूध उत्पादन में मदद कर सकती हैं.

Photo: Unsplash

Read Next