इन किसानों के खाते में नहीं आएगी PM‑Kisan की 22वीं किस्त, जानें पूरी डिटेल

18 Feb 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM‑Kisan) योजना के तहत हर चार महीने में किसानों के खाते में ₹2,000 की सहायता दी जाती है लेकिन इस बार 22वीं किस्त कुछ किसानों के खाते में नहीं जाएगी और सरकार ने इसकी वजह भी साफ कर दी है.

Photo: Pixabay

इसका मुख्य कारण बैंक खाते आधार से लिंक न होना है या e‑KYC पूरी नहीं हुई. इसमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के किसान शामिल हैं.

Photo: Pixabay

प्रभावित किसानों को कहा गया है कि अपने बैंक खाते और आधार को लिंक करें. अगर e‑KYC पूरी नहीं है, तो इसे तुरंत पूरा करें. PM‑Kisan पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी अपडेट करना जरूरी है.

Photo: Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 22वीं किस्त फरवरी‑मार्च 2026 के बीच जारी हो सकती है लेकिन जिन किसानों के खाते लिंक नहीं हैं, उन्हें यह राशि तब तक नहीं मिलेगी जब तक बैंक और आधार अपडेट नहीं होते.

Photo: Pixabay

अगर आपका खाता आधार से लिंक नहीं है या e‑KYC अधूरा है, तो तुरंत सुधार करें, ताकि अगली किस्त बिना रुकावट आपके खाते में पहुंच सके.

Photo: Pixabay

Read Next