मच्छरों से हैं परेशान तो घर में लगाएं ये पौधे, मिलेगा छुटकारा
26 March 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
आज हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे, जो मच्छर के लिए नेचुरल बैरियर की तरह काम कर सकते हैं.
Credit: AI Image
गेंदे का फूल
गेंदे का पौधा लगभग हर भारतीय घर में दिख जाता है, लेकिन कम लोग जानते हैं कि इसकी खुशबू मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं होती.
Credit: Pixabay
लेमनग्रास
लेमनग्रास की पत्तियों से निकलने वाली नींबू जैसी महक असल में सिट्रोनेला ऑयल का स्रोत है, जो कई मच्छर भगाने वाली क्रीम और मोमबत्तियों में इस्तेमाल होता है.
Credit: Pexels
तुलसी
तुलसी का पौधा धार्मिक महत्व के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद माना जाता है. इसकी पत्तियों की महक मच्छरों को कड़वी लगती है.
Credit: Pixabay
रोजमेरी
रोजमेरी को लोग आमतौर पर किचन हर्ब के तौर पर जानते हैं, लेकिन इसकी लकड़ी जैसी तेज सुगंध भी मच्छरों को पसंद नहीं आती.
Credit: Pexels
एक्सपर्ट की मानें तो जहां से हवा घर के अंदर आती है, वहां इन पौधों को रखना सबसे असरदार रहता है. जैसे खिड़की की चौखट, दरवाजे के पास या बालकनी की रेलिंग.
Credit: Pexels
ध्यान रखें कि गमलों में पानी जमा ना हो क्योंकि रुका हुआ पानी मच्छरों के अंडे देने की जगह बन जाता है.
Credit: Pexels
गमले की ट्रे हमेशा सूखी रखें, मिट्टी को समय-समय पर ढीला करें और सूखे पत्ते हटाते रहें. सफाई और पौधों की खुशबू का यह कॉम्बिनेशन ही असली सुरक्षा देता है.