मिट्टी की जरूरत नहीं, बस पानी में उग जाते हैं ये 7 पौधे
17 March 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
आजकल लोग घरों में गार्डनिंग के नए-नए तरीके अपना रहे हैं. इन्हीं में से एक तरीका है पानी में पौधे उगाना, जिसे हाइड्रो गार्डनिंग भी कहा जाता है. इसमें मिट्टी की जरूरत नहीं होती और पौधे सिर्फ पानी में ही बढ़ते हैं.
Credit: Credit Name
पुदीना और तुलसी जैसे पौधों की कटिंग को पानी से भरे जार में रखने पर कुछ दिनों में जड़ें निकलने लगती हैं. इसी तरह हरा प्याज का सफेद हिस्सा पानी में रखने से 3 से 5 दिन में फिर से उगने लगता है.
Photo: Pexels
मनी प्लांट (पोथोस) और लकी बैंबू भी लंबे समय तक पानी में आसानी से बढ़ते हैं. वहीं रोजमेरी को जड़ बनाने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन सही रोशनी मिलने पर यह भी पानी में अच्छी तरह बढ़ सकती है.
Photo: Pexels
लेट्यूस का बेस हिस्सा पानी में रखने पर नई पत्तियां निकलने लगती हैं. गार्डनिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक पानी में पौधे उगाते समय हर 2–3 दिन में पानी बदलना चाहिए.
Photo: Pexels
पौधों को हल्की धूप या इंडायरेक्ट सनलाइट में रखना चाहिए. इस आसान तरीके से घर में बिना मिट्टी के भी ताजे और हरे-भरे पौधे उगाए जा सकते हैं.