बस एक पत्ती से उग जाते हैं ये 8 पौधे, जानिए सही तरीका
17 Feb 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
ऐसे कई पौधे हैं जिन्हें सिर्फ एक पत्ती से उगाया जा सकता है लेकिन सही तरीका अपनाना बेहद जरूरी है, वरना पत्ती सड़ भी सकती है.आइए जानते हैं किन-किन पौधों को आप एक पत्ती से आसानी से उगा सकते हैं और कैसे.
Photo: Pixabay
स्नेक प्लांट
पत्ती को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इन्हें सीधा मिट्टी या पानी में खड़ा कर दें. कुछ ही हफ्तों में जड़ें निकलने लगेंगी.
Photo: Pixabay
अफ्रीकन वायलेट
पत्ती की डंठल (पेटिओल) को नम मिट्टी में लगाएं. सही नमी मिलने पर यह जल्दी जड़ पकड़ लेती है.
Photo: Pixabay
जेड प्लांट
पूरी पत्ती को तोड़कर 1-2 दिन सूखने दें (कैलस बनने दें), फिर मिट्टी पर रख दें. थोड़े समय में जड़ें और नई कोंपलें निकलेंगी.
Photo: Pixabay
हावोर्थिया
पूरी पत्ती को हल्के से मरोड़कर अलग करें, कुछ दिन सूखने दें और फिर मिट्टी पर रख दें.
Photo: Pixabay
रेक्स बेगोनिया
पत्ती को सीधा मिट्टी पर बिछाएं. नीचे की नसों पर हल्की कटिंग करें और पिन से मिट्टी में फिक्स कर दें.नई पौध निकल आएगी.
Photo: Pixabay
पेपरोमिया
पूरी पत्ती को डंठल समेत मिट्टी में लगाएं या पत्ती को दो हिस्सों में काटकर भी लगा सकते हैं.
Photo: Pixabay
कलान्चो
परिपक्व पत्ती को तोड़कर 1-2 दिन सूखने दें, फिर मिट्टी पर रख दें.
Photo: Pixabay
सेडम
साबुत पत्ती को सूखी मिट्टी पर रखें और हल्का स्प्रे करें. ज्यादा पानी देने से बचें.