Peace Lily की पत्तियां हो रहीं ब्राउन? जानें क्या हो सकती हैं वजह

09 Feb 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

घर में रखा पीस लिली (Peace Lily) पौधा अगर हरा-भरा रहने के बजाय उसकी पत्तियां ब्राउन होने लगी हैं, तो यह किसी न किसी देखभाल की कमी का संकेत हो सकता है. पीस लिली नमी और सही वातावरण पसंद करता है, ऐसे में छोटी-सी गलती भी पत्तियों पर असर दिखा देती है.

Photo: Pixabay

ज्यादा या कम पानी

पीस लिली को न ज्यादा पानी पसंद है और न ही पूरी तरह सूखी मिट्टी. ज्यादा पानी देने से जड़ें खराब होती हैं, जबकि कम पानी से पत्तियों के सिरे सूखकर भूरे हो जाते हैं.

Photo: Pixabay

हवा में नमी की कमी

यह पौधा नमी वाले वातावरण में अच्छा बढ़ता है. अगर कमरे की हवा बहुत सूखी है, तो पत्तियों के किनारे ब्राउन होने लगते हैं.

Photo: Pixabay

नल का पानी

नल के पानी में मौजूद क्लोरीन और फ्लोराइड भी पत्तियों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे पत्तियों के सिरे भूरे पड़ जाते हैं.

Photo: Pixabay

ज्यादा तेज धूप

पीस लिली को सीधी धूप पसंद नहीं होती. तेज धूप में रखने से पत्तियां झुलस सकती हैं और उनका रंग ब्राउन हो सकता है.

Photo: Pixabay

खाद की अधिक मात्रा

जरूरत से ज्यादा फर्टिलाइज़र देने पर भी पत्तियां जलने लगती हैं, जिसका असर ब्राउन स्पॉट्स के रूप में दिखता है.

Photo: Pixabay

पौधे को हल्की रोशनी वाली जगह रखें, मिट्टी को हल्का नम बनाए रखें और समय-समय पर पत्तियों पर पानी का स्प्रे करें. अगर संभव हो तो फिल्टर या बारिश का पानी इस्तेमाल करें.

Photo: Pixabay

Read Next