05 June 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
पीस लिली (Peace Lily) एक लोकप्रिय इंडोर प्लांट है, लेकिन सही देखभाल न मिलने पर इसकी ग्रोथ और फ्लावरिंग प्रभावित हो सकती है.
Photo: Pexels
गार्डनिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार जून का महीना पीस लिली को अतिरिक्त पोषण देने के लिए सबसे अच्छा समय होता है, क्योंकि इस दौरान पौधा तेजी से बढ़ता है.
Photo: Pexels
पौधे को हर 2 से 4 सप्ताह में संतुलित लिक्विड फर्टिलाइजर या ऑर्गेनिक खाद देने से नई पत्तियां और फूल आने में मदद मिलती है.
Photo: Pexels
पीस लिली को तेज लेकिन अप्रत्यक्ष धूप वाली जगह पर रखें. सीधी धूप पत्तियों को नुकसान पहुंचा सकती है.
Photo: Pexels
मिट्टी को हल्का नम रखें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी न दें. ओवरवॉटरिंग से जड़ें सड़ सकती हैं.
Photo: Pexels
गर्मियों में पत्तियों पर हल्का पानी स्प्रे करने से नमी बनी रहती है और पौधा स्वस्थ रहता है.
Photo: Pexels
समय-समय पर पत्तियों की सफाई करते रहें, ताकि पौधा बेहतर तरीके से रोशनी अवशोषित कर सके.
Photo: Pexels
सही देखभाल और नियमित खाद देने से पीस लिली में ज्यादा फूल आ सकते हैं और पौधा लंबे समय तक हरा-भरा बना रहता है.
Photo: Pexels