टमाटर के पौधों पर दिखें सफेद कीड़े तो हो जाएं सतर्क, इस ऑर्गेनिक स्प्रे से करें खत्म

13 March  2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

टमाटर के पौधों पर अक्सर मेली बग्स (Mealy Bugs) का हमला हो जाता है. ये छोटे-छोटे सफेद कीड़े पौधों का रस चूसते हैं, जिससे पौधे कमजोर होकर धीरे-धीरे सूखने लगते हैं और पूरी फसल को नुकसान पहुंच सकता है.

Photo: Pexels

इनसे छुटकारा पाने के लिए एक आसान ऑर्गेनिक तरीका अपनाया जा सकता है. इसके लिए 2 लीटर पानी वाले स्प्रे कैन में 1-1 चम्मच हैंडवॉश और नीम का तेल मिलाकर अच्छी तरह घोल लें. 

Photo: Pexels

इस घोल का छिड़काव पौधों पर करें. ध्यान रखें कि स्प्रे हमेशा शाम 6 बजे के बाद ही करें.

Photo: Pexels

ऐसा करने से दवा का असर बेहतर होता है. अगले दिन आप देखेंगे कि मेली बग्स मरकर लाल रंग के हो जाते हैं और पौधा सुरक्षित रहने लगता है. 

Photo: Pexels

यह तरीका पूरी तरह ऑर्गेनिक है और पौधों को नुकसान भी नहीं पहुंचाता.

Credit: Credit Name

Read Next