घर में लगे हैं ये 6 पौधे तो नहीं आएंगे चूहे, तेज़ खुशबू से हो जाते हैं परेशान
28 Jan 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर आपके गार्डन, शेड, गैरेज या घर के एंट्री पॉइंट्स पर चूहे बार-बार घुस आते हैं, तो अब केमिकल या जहर का सहारा लेने की जरूरत नहीं. कुछ ऐसे पौधे हैं जिनकी तेज खुशबू चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती.
Photo: Pixabay
पुदीना
इसकी तेज मेंथॉल वाली खुशबू चूहों को बर्दाश्त नहीं होती. जहां पुदीना लगा हो, वहां वे कम आते हैं.
Photo: Pixabay
डैफोडिल
यह पौधा चूहों के लिए जहरीला माना जाता है, इसलिए वे इसे आमतौर पर पूरी तरह नजरअंदाज करते हैं.
Photo: Pixabay
गेंदा
गेंदा की तीखी गंध चूहों के साथ-साथ कई कीड़ों को भी दूर रखती है.
Photo: Pixabay
रोजमेरी
इसकी लकड़ी जैसी तेज और चुभने वाली खुशबू चूहों को पसंद नहीं आती.
Photo: Pixabay
लैवेंडर
हमारे लिए सुकून देने वाली खुशबू, लेकिन चूहों के लिए असहज होती है.
Photo: Pixabay
अजवायन/ओरिगैनो
इसकी तेज सुगंध कई तरह के कीटों और चूहों को इसके पास आने से रोकती है.
Photo: Pixabay
क्यों काम करता है यह तरीका?
चूहे अपनी सूंघने की क्षमता पर बहुत ज्यादा निर्भर करते हैं. तेज और तीखी खुशबू उनके लिए असहज माहौल बना देती है. ऐसी जगह उन्हें असुरक्षित महसूस होती है, इसलिए वे वहां से दूर रहना पसंद करते हैं.