मटर के साथ लगाएं ये पौधे, बढ़ेगी पैदावार, कीटों से भी बचाव

28 March  2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आप अपने किचन गार्डन या खेत में मटर उगा रहे हैं, तो उसके साथ सही साथी पौधे (Companion Plants) लगाना बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, मटर के साथ कुछ खास सब्जियां, जड़ी-बूटियां और फूल लगाने से पौधों की ग्रोथ बेहतर होती है और कीटों का खतरा भी कम हो जाता है.

Credit: Credit Name

मटर एक नाइट्रोजन फिक्स करने वाली फसल है, जिससे आसपास के पौधों को पोषण मिलता है. इसलिए इसके साथ ये पौधे लगाना अच्छा माना जाता है.

Photo: Unsplash

जड़ वाली सब्जियां जैसे-गाजर, मूली. मिट्टी से पोषण बेहतर लेती हैं. पालक और लेट्यूस जमीन की नमी बनाए रखते हैं

Photo: Unsplash

खीरा और सेलेरी साथ में उगाने से जगह का बेहतर उपयोग होता है. तुलसी कीटों को दूर रखने में मदद करती है.

Photo: Unsplash

मक्का मटर की बेल को सहारा देता है. नास्टर्शियम (फूल) कीटों को अपनी ओर आकर्षित कर मटर को बचाता है.

Photo: Unsplash

कुछ फूल जैसे जिनिया, यारो और कोरिओप्सिस लगाने से फायदेमंद कीड़े आते हैं, जो हानिकारक कीटों को नियंत्रित करते हैं.

Photo: Unsplash

मटर के पास कुछ पौधे नहीं लगाने चाहिए, खासकर प्याज, लहसुन, हरा प्याज, इनमें मौजूद रसायन मटर की बढ़वार को प्रभावित कर सकते हैं.

Photo: Unsplash

Read Next