मार्च में बोएं इन 6 फूलों के बीज, मई-जून की तपिश में भी खिला रहेगा गार्डन

16 March 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आप चाहते हैं कि मई-जून की तेज गर्मी में भी आपका गार्डन खिलता-मुस्कुराता रहे, तो मार्च बीज बोने का सबसे सही महीना है.

Credit: Pexels

गार्डनिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मार्च में ऐसे 6 फूल आसानी से लगाए जा सकते हैं, जो पूरी गर्मियों में आपके बगीचे को रंगों से भर देंगे.

Credit: Pexels

सबसे खास बात यह है कि इन पौधों की देखभाल ज्यादा मुश्किल नहीं होती, इसलिए नए गार्डनर्स भी इन्हें आसानी से उगा सकते हैं.

Credit: Pexels

जीनिया

रंगों से भरा जीनिया उन लोगों के लिए वरदान से कम नहीं जो थोड़ी मेहनत में ज्यादा रंग चाहते हैं. ये फूल सीधी धूप में खूब खिलते हैं.

Credit: Pexels

जीनिया को क्यारी या गमले में कट फ्लोवर के तौर पर आसानी से उगा सकते हैं. इसके लिए मिट्टी में पानी ना रुके और रोज 5-6 घंटे धूप मिले तो खूब फूल खिलते हैं.

Credit: Pexels

साल्विया

यह बगीचे में थोड़ा अलग टेक्सचर देता है.साल्विया के पौधे कम देखभाल में भी खूब खिलते हैं. इसलिए व्यस्त लोगों के लिए सही विकल्प है.

Credit: Pexels

बालसम

इसके फूल मोती जैसे चमकते हैं और रंग भी बेहद चटख होते हैं. इसे हल्की नम मिट्टी में लगाएं, जिसमें पानी जमा ना हो. मार्च में बीज बोएं, तो मई तक पौधा फूलों से लद जाएगा.

Credit: Facebook

सूरजमुखी

अगर आपके पास खुली जगह है जहां दिनभर धूप आती है, तो यहां सूरजमुखी जरूर लगाएं. बस ध्यान रखें, मिट्टी हल्की और अच्छी जल निकासी वाली हो.

Credit: Pexels

कॉसमॉस

इसके फूल बगीचे की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है. इन्हें ज्यादा खाद की जरूरत नहीं होती. सामान्य मिट्टी में ही बेहतर खिलते हैं.

Credit: Pexels

गेलार्डिया

इसके लाल और पीले रंग का फूल बहुत ही आकर्षक लगते हैं. अगर कभी पानी देना भूल भी जाएं तो ज्यादा परेशानी नहीं होती. यह कम देखभाल में भी हरीभरी रहती हैं.

Credit: Pexels

Read Next