आम में आने लगे हैं मंजर, तो जल्द कर लें ये काम

5 March 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आपके आम के पेड़ में मंजर (फूल) आना शुरू हो गए हैं, तो समझ लीजिए कि अब सही देखभाल का समय है. इस स्टेज पर थोड़ी सी लापरवाही भी फल की संख्या और क्वालिटी पर असर डाल सकती है.

Photo: Pixabay

हल्की सिंचाई रखें

मंजर आने के समय ज्यादा पानी देने से फूल झड़ सकते हैं. मिट्टी हल्की नम रखें, लेकिन जलभराव बिल्कुल न होने दें.

Photo: Pixabay

कीटों से सुरक्षा

इस समय थ्रिप्स और हॉपर्स जैसे कीट हमला कर सकते हैं इसलिए नीम तेल का हल्का स्प्रे करें.

Photo: Pixabay

संतुलित पोषण दें

पेड़ को पोटाश और फॉस्फोरस युक्त खाद दें, ताकि फूल मजबूत बनें और फल अच्छे से सेट हों. ज्यादा नाइट्रोजन देने से बचें.

Photo: Pixabay

सूखी टहनियां हटाएं

अगर पेड़ में सूखी या बीमार शाखाएं हैं तो उन्हें काट दें, इससे पौधे की ऊर्जा सही दिशा में जाएगी.

Photo: Pixabay

धूप और हवा

पेड़ को खुली धूप और अच्छी वेंटिलेशन मिले, ताकि फंगल रोग न पनपें.

Photo: Pixabay

Read Next