आम के छिलके फेंके नहीं, पौधों के लिए बनाएं जादुई लिक्विड खाद

13 June 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

गर्मियों में आम खाने के बाद उसके छिलके अक्सर कूड़ेदान में चले जाते हैं, लेकिन यही छिलके आपके पौधों के लिए पोषण से भरपूर लिक्विड खाद बन सकते हैं. 

Photo: Pexels

खास बात यह है कि इसे घर पर बेहद आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है. सही विधि अपनाने पर चींटियों और फंगस की समस्या से भी बचा जा सकता है.

Photo: Pexels

सबसे पहले 2 से 3 आम के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इन्हें एक साफ कंटेनर में डालकर लगभग 1 लीटर पानी मिला दें. 

Photo: Pexels

अब इसमें एक चम्मच हल्दी डालें और कंटेनर को ढक्कन से बंद कर दें. हल्दी फंगस और कीटों की समस्या को कम करने में मदद कर सकती है.

Photo: Pexels

इस मिश्रण को 3 से 5 दिन तक छायादार जगह पर रखें. जब पानी का रंग बदल जाए और हल्की गंध आने लगे, तो इसे छान लें. 

Photo: Pexels

तैयार लिक्विड खाद को 1 भाग खाद और 5 भाग पानी के अनुपात में मिलाकर पौधों की जड़ों में डालें.

Photo: Pexels

आम के छिलकों में पोटैशियम सहित कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो पौधों की वृद्धि, फूलों और फलों के विकास में सहायक माने जाते हैं.

Photo: Pexels

यह खाद मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में भी मदद कर सकती है, जिससे पौधे अधिक स्वस्थ और हरे-भरे दिखाई देते हैं.

Photo: Pexels

यह लिक्विड खाद गुलाब, गुड़हल, मिर्च, टमाटर, बैंगन और अन्य फूलों व सब्जियों वाले पौधों के लिए उपयोगी हो सकती है. नियमित और संतुलित मात्रा में इस्तेमाल करने से पौधों की ग्रोथ बेहतर बनी रहती है.

Photo: Pexels

Read Next