आम में आ गया मंजर तो करें ये काम, मिलेगा बेहतर उत्पादन
17 March 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
आम की अच्छी पैदावार के लिए मंजर निकलने का समय बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. इस दौरान अगर पेड़ों को सही पोषण मिल जाए तो फल सेटिंग बेहतर होती है और उत्पादन भी बढ़ सकता है.
Credit: Credit Name
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, मंजर आने के समय आम के पेड़ों को खासतौर पर तीन पोषक तत्वों की जरूरत होती है.
Photo: Unsplash
इनमें पोटाश (Potassium) फल सेटिंग को बढ़ाने और फलों का आकार बेहतर करने में मदद करता है. वहीं जिंक (Zinc) नई कोपलों और मंजर की गुणवत्ता सुधारने में सहायक होता है.
Photo: Unsplash
इसके अलावा बोरॉन (Boron) भी इस समय बेहद जरूरी पोषक तत्व माना जाता है, क्योंकि यह परागण प्रक्रिया को बेहतर बनाता है और फूलों के गिरने की समस्या को कम करने में मदद करता है.
Photo: Unsplash
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर किसान इस महत्वपूर्ण चरण में इन पोषक तत्वों का सही तरीके से उपयोग करें, तो आम की पैदावार और फलों की गुणवत्ता दोनों बेहतर हो सकती हैं.