डार्क घरों में भी फलते-फूलते हैं पौधे, लगाएं कम धूप वाले ये प्लांट्स

19 Feb 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आपके घर में सीधी धूप कम आती है तो चिंता की बात नहीं. कुछ इंडोर प्लांट्स ऐसे होते हैं जो कम रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ते हैं और घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं.

Photo: Pixabay

Snake Plant

इसे “मदर-इन-लॉ टंग” भी कहा जाता है. यह बहुत कम रोशनी में भी आसानी से जिंदा रहता है. हफ्ते में एक बार हल्का पानी पर्याप्त है। यह हवा को भी शुद्ध करता है.

Photo: Pixabay

Rubber Plant

चमकदार मोटी पत्तियों वाला यह पौधा कम लाइट में भी ग्रो कर सकता है. इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती. मिट्टी सूखने पर ही पानी दें.

Photo: Pixabay

Areca Palm

यह पौधा घर में ट्रॉपिकल लुक देता है. हल्की रोशनी में भी बढ़ता है, लेकिन बिल्कुल अंधेरे में न रखें. नियमित स्प्रे करने से पत्तियां हरी-भरी रहती हैं.

Photo: Pixabay

Umbrella Plant

छाते जैसी पत्तियों वाला यह पौधा लो-लाइट में भी एडजस्ट हो जाता है. ज्यादा पानी से बचाएं, वरना जड़ें सड़ सकती हैं.

Photo: Pixabay

Money Plant

सबसे आसान और कम मेंटेनेंस वाला पौधा. पानी या मिट्टी दोनों में उगाया जा सकता है. कम रोशनी में भी इसकी बेल तेजी से फैलती है.

Photo: Pixabay

Read Next