25 April 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
रसोई में इस्तेमाल के बाद अक्सर फेंक दिए जाने वाले नींबू के छिलके आपके गार्डन के लिए किसी खजाने से कम नहीं हैं. सही तरीके से उपयोग करने पर ये न सिर्फ पौधों की ग्रोथ बढ़ाते हैं, बल्कि कीटों से भी बचाव करते हैं और मिट्टी की गुणवत्ता सुधारते हैं.
Credit: Credit Name
नींबू के छिलकों में मौजूद पोषक तत्व मिट्टी को उपजाऊ बनाने में मदद करते हैं. इन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सीधे मिट्टी में मिलाया जा सकता है, जिससे धीरे-धीरे नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे तत्व पौधों तक पहुंचते हैं.
Photo: Unsplash
इसके अलावा, छिलकों को पानी में भिगोकर लिक्विड फर्टिलाइज़र के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जो पौधों को तुरंत पोषण देता है.
Photo: Unsplash
गार्डनिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार, नींबू के छिलके कम्पोस्ट में मिलाने से डिकंपोजिशन की प्रक्रिया तेज होती है और कम्पोस्ट की गुणवत्ता बेहतर बनती है.
Photo: Unsplash
वहीं, इनकी तेज खुशबू चींटियों, एफिड्स और मच्छरों जैसे कीटों को दूर रखने में भी मददगार होती है.
Photo: Unsplash
अगर आप छोटे पौधे उगाना चाहते हैं, तो नींबू के आधे छिलकों का इस्तेमाल seed starter के रूप में भी कर सकते हैं.
Photo: Unsplash
इनमें मिट्टी भरकर बीज बोएं और जब पौधा बड़ा हो जाए, तो पूरे छिलके को ही मिट्टी में लगा दें. ये खुद-ब-खुद गल जाएगा.
Photo: Unsplash
खास बात यह है कि नींबू के छिलके मिट्टी की एसिडिटी बढ़ाते हैं, जो कुछ खास पौधों जैसे ब्लूबेरी और अजेलिया के लिए फायदेमंद होती है.
Photo: Unsplash
हालांकि इसका इस्तेमाल संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि ज्यादा उपयोग से मिट्टी जरूरत से ज्यादा एसिडिक हो सकती है.
Photo: Unsplash