अनोखी बनावट और बेहद आकर्षक… सिर्फ एक दिन के लिए खिलता है ये फूल
06 March 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
बगीचों की शोभा बढ़ाने वाला कृष्ण कमल (Passion Flower) अपनी अनोखी बनावट और आध्यात्मिक महत्व के कारण खास पहचान रखता है.
Photo: Pixabay
सफेद पंखुड़ियों के बीच नीले-बैंगनी धागेनुमा संरचना इसे बेहद आकर्षक बनाती है. यही कारण है कि यह फूल लोगों को पहली नजर में ही आकर्षित कर लेता है.
Photo: Pixabay
भारत में कृष्ण कमल को भगवान श्रीकृष्ण से जोड़ा जाता है. यही वजह है कि कई लोग इसे भक्ति और शांति का प्रतीक मानते हैं.
Photo: Pixabay
इस फूल की सबसे खास बात यह है कि यह केवल एक दिन के लिए खिलता है. सुबह खिलकर शाम तक ये फूल मुरझा जाता है.
Photo: Pixabay
इसका वैज्ञानिक नाम Passiflora caerulea है. यह पौधा मूल रूप से Brazil, Argentina और Paraguay का है, लेकिन अब भारत सहित कई उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में उगाया जाता है.
Photo: Pixabay
बेलनुमा लताओं पर खिलने वाला यह फूल गर्म जलवायु में तेजी से बढ़ता है। अगर आप अपने गार्डन या बालकनी को अलग और खास बनाना चाहते हैं, तो कृष्ण कमल का पौधा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है.