महंगे फर्टिलाइजर छोड़िए! रसोई की 3 चीज़ों से 7 दिन में हरे-भरे हो जाएंगे पौधे

16 March 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आपके घर या गार्डन के पौधे ठीक से बढ़ नहीं रहे हैं या उनकी पत्तियां पीली पड़ने लगी हैं, तो महंगे फर्टिलाइजर खरीदने की जरूरत नहीं है. आपकी रसोई में मौजूद कुछ आसान चीज़ें पौधों के लिए बेहद असरदार टॉनिक बन सकती हैं.

Photo: Unsplash

दरअसल, केला, गुड़ और छाछ से बना देसी मिश्रण पौधों को जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स देता है. इसके लिए 1 पका हुआ केला, 1 चम्मच गुड़ और आधा कप छाछ लें.

Photo: Unsplash

इन तीनों को अच्छी तरह मिलाकर 24 घंटे के लिए ढककर रख दें ताकि यह हल्का फर्मेंट हो जाए.

Photo: Unsplash

इसके बाद इस मिश्रण के 2 चम्मच को 1 लीटर पानी में घोलकर हफ्ते में एक बार पौधों में डालें. 

Photo: Unsplash

इससे पौधों की जड़ें मजबूत होती हैं, पत्तियां गहरी हरी हो जाती हैं और पौधों की ग्रोथ तेज हो जाती है.

Photo: Unsplash

Read Next