पौधों पर कीड़ों का अटैक? गार्डन के लिए वरदान है हल्दी
03 April 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
हल्दी सिर्फ रसोई का मसाला नहीं, बल्कि आपके बगीचे के लिए एक प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय भी है. इसमें मौजूद तत्व पौधों को कीड़ों और कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं. इससे पौधे स्वस्थ रहते हैं और पत्तियां हरी-भरी बनी रहती हैं.
Photo: Pexels
हल्दी को पानी में मिलाकर घोल तैयार करें और पौधों की पत्तियों पर ऊपर-नीचे अच्छी तरह छिड़कें. इससे पत्तियों पर लगने वाले छोटे कीड़े और चींटियां दूर रहती हैं.
Photo: Pexels
साथ ही हल्दी के गुण पत्तियों पर सफेद परत या धब्बों जैसी बीमारियों को रोकने में भी सहायक होते हैं.
Photo: Pexels
छोटे पौधों के पास मिट्टी में थोड़ी-सी हल्दी मिलाने से पौधों को शुरुआती बीमारियों से बचाया जा सकता है.
Photo: Pexels
वहीं हल्दी और दूध का घोल बनाकर मिट्टी में डालने से जड़ें मजबूत होती हैं और सड़न का खतरा कम होता है.
Photo: Pexels
हल्दी का उपयोग नियमित देखभाल के रूप में करना अधिक फायदेमंद रहता है. यह बगीचे को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है.