घर में उगाएं Parsley, सालभर मिलती रहेगी फ्रेश हर्ब
07 Feb 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
पार्सले को घर में उगाना एक अच्छा विकल्प है. इसे गमले में आसानी से लगाया जा सकता है और यह सालभर हरी बनी रहती है.
Photo: Pixabay
पार्सले को उगाने के लिए ऐसी मिट्टी लें जिसमें पानी निकासी की अच्छी व्यवस्था हो. इसे रोज़ 5–6 घंटे की रोशनी चाहिए, इसलिए गमले को खिड़की के पास रखना बेहतर रहता है.
Photo: Pixabay
पानी देते समय ध्यान रखें कि मिट्टी हल्की नम रहे, लेकिन पानी जमा न हो. ज़्यादा पानी देने से पौधे की पत्तियां पीली पड़ सकती हैं.
Photo: Pixabay
समय-समय पर बाहरी पत्तियों की कटाई करने से नई पत्तियां तेजी से निकलती हैं.
Photo: Pixabay
थोड़ी सी देखभाल से घर में उगी पार्सले आपको हर समय ताज़ी, खुशबूदार और केमिकल-फ्री हर्ब देती रहेगी.