फूलों से ऐसे उगाएं गेंदे का पौधा, घर बैठे तैयार करें ढेरों प्लांट
19 Feb 2026
Credit: Credit Name
अगर आपके घर में खिले हुए गेंदे (Marigold) के फूल हैं, तो उनसे आसानी से नए पौधे तैयार किए जा सकते हैं. इसके लिए हमें बाजार से बीज खरीदने की जरूरत नहीं होगी.
Photo: Pixabay
गेंदे के ताजे नहीं, बल्कि सूख चुके फूल चुनें. जब फूल पूरी तरह सूख जाए, तो उसकी पंखुड़ियां हटाने पर अंदर पतले-लंबे काले-सफेद बीज मिलते हैं. यही बीज नए पौधे उगाने के काम आते हैं.
Photo: Pixabay
बीज निकालें
सूखे फूल को हल्के हाथ से मसलें और बीज अलग कर लें. 1–2 दिन छांव में सुखा लें.
Photo: Pixabay
मिट्टी तैयार करें
गमले में बगीचे की मिट्टी + गोबर की खाद या कंपोस्ट मिलाएं. मिट्टी भुरभुरी और पानी निकालने वाली होनी चाहिए.
Photo: Pixabay
बीज बोना
बीज को आधा इंच गहराई पर बो दें. ऊपर से हल्की मिट्टी डालें और स्प्रे से पानी दें.
Photo: Pixabay
धूप और पानी
गमले को ऐसी जगह रखें जहां 4–5 घंटे धूप आती हो. रोज हल्का पानी दें, लेकिन पानी जमा न होने दें.
Photo: Pixabay
कितने दिन में आएंगे पौधे?
7–10 दिनों में छोटे-छोटे अंकुर दिखने लगेंगे. 40–50 दिन में पौधा फूल देने लगेगा.