छोटे गमले में भी खिलेंगे डहेलिया के बड़े-बड़े फूल, अपनाएं ये तरीका

17 Feb 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

घर को सुंदर फूलों से सजाना की बात हो तो डहेलिया फूलों का कोई जवाब नहीं. इसे आसानी से बालकनी या छत पर छोटे गमलों में उगा सकते हैं.

Credit: Pixabay

मार्केट में डहेलिया के कई प्रकार हैं. अब तो अपने बगीचे में खूबसूरत Dahlia Unwins Hybrid Mix फूलों को उगा सकते हैं.

Credit: Pixabay

Hybrid डहेलिया के 3 ग्राम बीज का पैक आप नेशनल सीड्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (NSC) से सिर्फ ₹80 में ऑनलाइन मंगा सकते हैं.

Credit: Pixabay

इसके लिए मिट्टी में 60% सामान्य गार्डन मिट्टी में 10 से 20 फीसदी रेत और 30 से 40 फीसदी वर्मीकम्पोस्ट या गोबर की खाद मिलाएं.

Credit: Pixabay

डहेलिया के लिए अच्छी जल निकासी वाला गमला लें. इसमें तैयार मिट्टी डालें फिर बीज बो दें. 

Credit: Pixabay

डहेलिया को रोजाना 6- 8 घंटे की सीधी धूप जरूरी है. गमले को ऐसे स्थान पर रखें जहां धूप और हवा अच्छी तरह आती हो.

Credit: Pixabay

गमले की मिट्टी को लगातार गीला न रखें, जब ऊपर की मिट्टी सूख जाए तभी पानी दें. 

Credit: Pixabay

जब पौधा लगभग 16 इंच का हो जाए, तो उसकी ऊपरी टिप को पिंच कर दें. इससे पौधा घना होगा और एक से अधिक कलियां आएंगी.

Credit: Pixabay

जब कलियां दिखने लगें, तो हर 10 से 15 दिन में लिक्विड पोटाश या वर्मीकम्पोस्ट डालें. इससे फूल का आकार बड़ा होगा.

Credit: Pixabay

फूलों के वजन से तना न टूटे, इसके लिए एक छोटी लकड़ी का सहारा दें. 

Credit: Pixabay

Read Next