घर की छत पर ऐसे उगाएं करेला का पौधा, तेज़ होगी ग्रोथ

26 June 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

छत पर करेला उगाना आसान है, बस सही तरीका अपनाने से इसकी बेल बहुत तेजी से बढ़ती है और अच्छा फल देती है.

Credit: Credit Name

सबसे पहले 12–16 इंच गहरा गमला या ग्रो बैग लें. उसमें बगीचे की मिट्टी, गोबर की खाद और थोड़ी रेत मिलाकर हल्की और पोषक मिट्टी तैयार करें. इससे जड़ों को अच्छे से फैलने की जगह मिलती है और पौधा जल्दी ग्रो करता है.

Photo: Unsplash

बीज बोने से पहले उन्हें 8–10 घंटे पानी में भिगो दें, इससे अंकुरण जल्दी होता है. बीज को 1–1.5 इंच गहराई में लगाकर हल्की मिट्टी से ढक दें और हल्का पानी दें.

Photo: Unsplash

करेला को तेज धूप बहुत पसंद है, इसलिए इसे रोज कम से कम 5–6 घंटे सीधी धूप में रखें. जैसे ही पौधा 6–8 इंच का हो जाए, उसे रस्सी या जाली पर चढ़ाना शुरू कर दें, इससे ग्रोथ भी तेज होती है.

Photo: Unsplash

तेज़ बढ़वार के लिए हर 10–12 दिन में गोबर खाद या वर्मी कम्पोस्ट डालें. जरूरत से ज्यादा नाइट्रोजन वाली खाद देने से पत्ते तो बढ़ेंगे लेकिन फल कम आएंगे, इसलिए संतुलित पोषण जरूरी है.

Photo: Unsplash

अगर फूल झड़ रहे हों तो हल्का हाथ से परागण करने से फल बनने की संभावना बढ़ जाती है. सही देखभाल के साथ 45–60 दिनों में बेल तेजी से बढ़ने लगती है और लगातार करेला मिलने लगता है.

Photo: Unsplash

Read Next