पौधों को एफिड्स, थ्रिप्स और व्हाइटफ्लाइज से बचाना है? फॉलो करें ये टिप्स
20 Feb 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
बगीचे में छोटे-छोटे कीट बड़ी परेशानी बन सकते हैं. खासकर एफिड्स (Aphids), थ्रिप्स (Thrips) और व्हाइटफ्लाइज (Whiteflies) पौधों का रस चूसकर उनकी ग्रोथ रोक देते हैं. अगर समय रहते तैयारी कर ली जाए तो इनसे आसानी से बचा जा सकता है.
Photo: Pixabay
एफिड्स (Aphids)
ये हरे, काले या पीले रंग के छोटे कीड़े होते हैं जो नई पत्तियों और कलियों पर झुंड में दिखते हैं. इनसे बचाव के लिए हफ्ते में एक बार नीम तेल का स्प्रे (5 ml नीम तेल + 1 लीटर पानी) करें.
Photo: Pixabay
एफिड्स (Aphids)
तेज पानी की धार से पत्तियों को धो दें और लेडीबर्ड जैसे लाभकारी कीटों को बढ़ावा दें.
Photo: Pixabay
थ्रिप्स (Thrips)
बहुत छोटे और तेज़ी से फैलने वाले कीट, जो पत्तियों पर सिल्वर या सफेद धब्बे बना देते हैं. इनसे बचने के लिए पौधों पर ब्लू या येलो स्टिकी ट्रैप लगाएं. कीड़े इस पर चिपक जाते हैं.
Photo: Pixabay
थ्रिप्स (Thrips)
नियमित रूप से पत्तियों की नीचे वाली सतह चेक करें. साबुन के पानी (माइल्ड लिक्विड सोप) का हल्का स्प्रे करें.
Photo: Pixabay
व्हाइटफ्लाइज (Whiteflies)
सफेद पंख वाले छोटे कीट, जो पत्तियों के नीचे छिपे रहते हैं. ये पीले स्टिकी कार्ड पर चिपक जाते हैं.
Photo: Pixabay
व्हाइटफ्लाइज (Whiteflies)
हर 7–10 दिन में नीम ऑयल स्प्रे करें और संक्रमित पत्तियों को काटकर हटा दें.