क्यों होता है घोड़ों में कोलिक पेन? जानिए लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

13 March 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

बदलते मौसम में घोड़ा और खच्चर में कोलिक पेन यानी पेट दर्द की समस्या तेजी से बढ़ जाती है.

Credit: Pexels

पशु चिकित्सक के अनुसार, इसे सामान्य बीमारी ना समझें, यह कई बार काफी गंभीर हो जाती है. अगर समय पर इलाज न मिले तो जानलेवा भी साबित हो सकता है.

Credit: Pexels

पशु चिकित्सक कहना हैं कि सर्दी के मौसम में घोड़े कम पानी पीते हैं. कई बार सूखा या नमी वाला चारा दिया जाता है. इससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है.

Credit: Pexels

यदि पशुओं को संतुलित आहार और नियमित देखभाल नहीं मिलती तो उनके पेट में गैस, कब्ज या पाचन संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती हैं.

Credit: Pexels

कोलिक लिक पेन होने पर पशु में कई स्पष्ट लक्षण दिखाई देने लगते हैं. घोड़ा या खच्चर बार-बार अपने पेट की ओर देखने लगता है, जमीन पर लोटने या पैर पटकने लगता है.

Credit: Pexels

कई बार पशु को पसीना आने लगता है, वह खाना छोड़ देता है और गोबर की मात्रा कम हो जाती है या पूरी तरह बंद हो जाती है.

Credit: Pexels

ऐसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क करना बेहद जरूरी है, क्योंकि इलाज में देरी जानलेवा हो सकती है.

Credit: Pexels

इस स्थिति से बचने के लिए घोड़ों को हमेशा स्वच्छ और पर्याप्त मात्रा में पानी पिलाना चाहिए. नमी या फफूंद लगा चारा बिल्कुल नहीं देना चाहिए.

Credit: Facebook

यदि नया चारा देना हो तो उसे पहले कम मात्रा में पुराने चारे के साथ मिलाकर देना चाहिए. धीरे-धीरे उसकी मात्रा बढ़ानी चाहिए, ताकि पशु की आंतें उस चारे के अनुकूल हो सकें.

Credit: Facebook

नियमित रूप से हरा चारा देना भी पाचन के लिए लाभकारी माना जाता है.

Credit: Pexels

Read Next