घर पर उगाएं अमरूद, जानें किन बातों का ख्याल रखना जरूरी

27 Feb 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आप अपने बगीचे या बालकनी में अमरूद उगाना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है. सही देखभाल और पौष्टिक मिट्टी से आप जल्दी और मीठे फल पा सकते हैं.

Photo: Pixabay

धूप

अमरूद के पौधे को रोजाना 6–8 घंटे सीधी धूप चाहिए.पौधे को अच्छी धूप मिलेगी तो पत्तियां घनी होंगी और फल जल्दी पकेंगे.

Photo: Pixabay

मिट्टी और पोषण

हल्की, अच्छी नमी वाली मिट्टी सबसे अच्छी है. मिट्टी में कम्पोस्ट या जैविक खाद मिलाएं. हर 2–3 महीने में NPK उर्वरक दें.

Credit: Credit Name

पानी देना

छोटे पौधों को हफ़्ते में 2 बार पानी दें. बड़े पौधों को हफ़्ते में 1–2 बार पानी दें. मिट्टी हमेशा हल्की नम होनी चाहिए, लेकिन जलभराव न हो.

Photo: Pixabay

छंटाई

शाखाओं को समय-समय पर काटते रहें. इससे हवा और धूप पेड़ के अंदर तक पहुंचती है. शाखाएं मजबूत रहती हैं और फल बेहतर बनते हैं.

Photo: Pixabay

कीट और रोग नियंत्रण

नीम का तेल, लहसुन या साबुन का स्प्रे करें.गार्डन को साफ़ रखें और गिरे फल तुरंत उठाएं.

Photo: Pixabay

फल आने का समय

बीज से उगाए पौधे में 3–5 साल लग सकते हैं. कटिंग या सैपलिंग से पौधे में 1.5–2 साल में फल आने लगते हैं.

Photo: Pixabay

Read Next