03 July 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर आप घर पर ताजा और ऑर्गेनिक प्याज उगाना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह जान लें कि इसकी फसल तैयार होने में कितना समय लगता है.
Credit: Credit Name
बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार, बीज से लगाए गए प्याज को तैयार होने में करीब 24 सप्ताह यानी लगभग 6 महीने लगते हैं.
Photo: Pexels
वहीं, ऑनियन सेट्स (छोटे बल्ब) से लगाए गए प्याज करीब 16 सप्ताह यानी 4 महीने में तैयार हो जाते हैं.
Photo: Pexels
प्याज की अच्छी ग्रोथ के लिए उपजाऊ और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी, भरपूर धूप, नियमित सिंचाई और सही तापमान जरूरी है.
Photo: Pexels
जब पौधे की पत्तियां पीली होकर नीचे झुकने लगें, तो समझिए कि प्याज का बल्ब पूरी तरह तैयार हो चुका है और अब उसकी कटाई की जा सकती है.
Photo: Pexels
कटाई के बाद प्याज को कुछ दिनों तक सूखी और हवादार जगह पर सुखाने से उसकी स्टोरेज क्षमता भी बढ़ जाती है.
Photo: Pexels