घर में उगाया जा सकता है कमल, जानें आसान तरीका

09 March 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

थोड़ी सी जगह और सही देखभाल के साथ आप कमल के फूल को घर में गमले या टब में भी उगा सकते हैं. सही विधि अपनाने पर कुछ ही महीनों में आपके घर में खिलेगा आकर्षक कमल.

Photo: Unsplash

बीज से कमल उगाने का तरीका

कमल के बीज की बाहरी सख्त परत को हल्का सा रगड़कर पतला करें. बीज को साफ पानी में डाल दें.

Photo: Unsplash

बीज से कमल उगाने का तरीका

4–7 दिनों में बीज अंकुरित होने लगेगा. जब छोटी जड़ निकल आए, तब उसे मिट्टी भरे टब में हल्के से दबा दें. ऊपर से पानी भर दें ताकि मिट्टी 2–3 इंच पानी में डूबी रहे.

Photo: Unsplash

कंद (रूट) से लगाने का तरीका

टब में 4–5 इंच मोटी मिट्टी भरें. कंद को हल्के से मिट्टी में तिरछा दबाएं. ऊपर से धीरे-धीरे पानी डालें, ताकि मिट्टी न हिले.

Photo: Unsplash

देखभाल

कमल को रोज कम से कम 6–8 घंटे सीधी धूप चाहिए. पानी का स्तर हमेशा बना रहे, सूखने न दें. 3–4 हफ्ते बाद हल्का जैविक खाद दे सकते हैं.

Photo: Unsplash

कब आएंगे फूल?

आमतौर पर 2–3 महीने में पौधा बढ़ने लगता है और मौसम अनुकूल हो तो फूल भी आने लगते हैं.

Photo: Unsplash

अगर आप बालकनी या छत पर वॉटर गार्डन बनाना चाहते हैं, तो कमल एक शानदार विकल्प है. सही देखभाल के साथ यह आपके घर की खूबसूरती कई गुना बढ़ा देगा.

Photo: Unsplash

Read Next