मार्च में गुड़हल को दें ये जादुई खाद, फूलों से लद जाएगा पौधा

19 March 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

मार्च का महीना गुड़हल (हिबिस्कस) के पौधे की तेज बढ़वार और फूल आने का समय होता है. अगर इस समय सही पोषण दे दिया जाए तो पौधा लंबे समय तक खूब फूल देता है.

Photo: Unsplash

बागवानी विशेषज्ञों के मुताबिक मार्च में गुड़हल को एक खास जैविक खाद देने से इसकी बढ़वार और फूलों की संख्या दोनों बढ़ सकती हैं.

Photo: Unsplash

इसके लिए आप सरसों खली की खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं. एक मुट्ठी सरसों खली को 1–2 लीटर पानी में 24 घंटे भिगो दें. 

Photo: Unsplash

इसके बाद इस घोल को छानकर 1:5 के अनुपात में पानी मिलाकर पौधे की मिट्टी में डालें.

Photo: Unsplash

यह पौधे को नाइट्रोजन और अन्य जरूरी पोषक तत्व देता है, जिससे नई शाखाएं निकलती हैं और फूल ज्यादा आते हैं.

Photo: Unsplash

इसके अलावा गुड़हल के पौधे को अच्छी धूप, नियमित पानी और समय-समय पर छंटाई भी जरूरी होती है.

Photo: Unsplash

अगर पौधे को संतुलित पोषण और सही देखभाल मिले तो यह पूरे सीजन भर बड़े और चमकीले फूल दे सकता है.

Photo: Unsplash

Read Next