ऐसे करें भिंडी की खेती, कम समय में होगा तगड़ा मुनाफा
10 Feb 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर सब्जियों की खेती शुरू करना चाहते हैं, तो इस समय भिंडी की बुवाई सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है.
Credit: Pixabay
भिंडी की फसल कम समय में तैयार होती हो. साथ ही बाजार में इसकी डिमांड भी सालभर रहती है.
Credit: Pixabay
विशेषज्ञों की मानें तो फरवरी में बोई गई भिंडी की फसल 45-50 दिनों में तुड़ाई के लिए तैयार हो जाती है.
Credit: Pixabay
इस मौसम में भिंडी की कई उन्नत किस्में बोई जा सकती हैं. ऐसे समय पर नगदी के रूप में भिंडी की खेती किसानों के लिए काफी लाभदायक साबित होती है.
Credit: Pixabay
बात भिंडी के किस्मों की करें तो अर्का अनामिका, अर्का अभय, क्रांति, वर्षा उपहार, पंजाब पद्मिनी, पंजाब-8, काशी प्रगति, काशी विकास, पुसा सावनी और पुसा ए-4 शामिल है.
Credit: Pixabay
इन किस्मों की खासियत है कि इनमें फल अच्छे आकार के होते हैं, उत्पादन ज्यादा मिलता है और लागत भी कम आती है.
Credit: Pixabay
भिंडी की खेती के लिए दोमट या बलुई दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है. बस पानी निकासी की सही व्यवस्था रखें.
Credit: Pixabay
खेत की पहली जुताई गहरी करें ताकि पुरानी फसल के अवशेष नष्ट हो जाएं. इसके बाद दो से तीन बार हल्की जुताई कर खेत को भुरभुरा बना लें.
Credit: Pixabay
अच्छी पैदावार के लिए प्रति एकड़ 8 से 10 टन गोबर खाद खेत में जरूर मिलानी चाहिए. इससे मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है और उत्पादन भी अच्छा मिलता है.
Credit: Pixabay
बीज की मात्रा 2 से 3 किलो प्रति एकड़ काफी रहती है. शुरुआती रोगों से फसल को सुरक्षित रखने के लिए बुवाई से पहले बीज को कार्बेन्डाजिम या ट्राइकोडर्मा से उपचारित करें.
Credit: Pixabay
एक कतार की दूसरी कतार से दूरी 45 से 60 CM और पौधे से पौधे की दूरी 20 से 30 CM होनी चाहिए. इससे पौधों को भरपूर धूप और हवा मिलेगी.
Credit: Pixabay
दूसरी फसलों की अपेक्षा भिंडी को एक बार लगाने से 6 महीने तक लगातार कमाई होती रहती है.