एक्सपायर हो गए चिया सीड्स? घर पर उगाएं न्यूट्रिशन से भरपूर माइक्रोग्रीन्स
20 March 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर आपके घर में रखे चिया सीड्स एक्सपायर हो गए हैं, तो उन्हें फेंकने की गलती बिल्कुल न करें. थोड़ी सी मेहनत से यही बीज कुछ ही दिनों में हेल्दी माइक्रोग्रीन्स में बदल सकते हैं.
Photo: Unsplash
आजकल माइक्रोग्रीन्स उगाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, और चिया सीड्स इसके लिए सबसे आसान विकल्प माने जाते हैं.
Photo: Unsplash
खास बात ये है कि इन्हें उगाने के लिए न तो आपको मिट्टी की जरूरत है और न ही किसी महंगे सेटअप की.
Photo: Unsplash
चिया सीड्स में एक खास गुण होता है. ये पानी के संपर्क में आते ही जेल जैसी परत बना लेते हैं. यही परत बीजों को नमी बनाए रखने में मदद करती है, जिससे वे आसानी से अंकुरित हो जाते हैं.
Photo: Unsplash
इन्हें उगाने के लिए आप एक साधारण ट्रे या बर्तन लें. उसमें हल्का पानी डालकर चिया सीड्स समान रूप से फैला दें. अब इसे ऐसी जगह रखें जहां सीधी धूप न आए, लेकिन पर्याप्त रोशनी मिलती रहे. रोज थोड़ा-सा पानी स्प्रे करें ताकि नमी बनी रहे.
Photo: Unsplash
सिर्फ 4–7 दिनों के अंदर छोटे-छोटे हरे माइक्रोग्रीन्स तैयार हो जाएंगे. ये पौधे विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं.