दुधारू पशुओं को कब और कितना पानी पिलाना चाहिए? जान लीजिए
10 Feb 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
पानी पशुओं के लिए बहुत जरूरी है. सुचारू पाचन क्रिया, शरीर का तापमान नियंत्रित करने, दूध उत्पादन और स्वास्थ्य के लिए पानी आवश्यक है.
Credit: Pixabay
पानी की कमी से पशुओं का दूध कम हो सकता है. आइए जानते हैं दुधारू गाय-भैंस को रोज कितना पानी देना चाहिए.
Photo: Unsplash
एक औसत दुधारू गाय को दिन में 30-60 लीटर पानी की जरूरत होती है. अगर 10 लीटर दूध दे रही है, तो कम से कम 30-50 लीटर पानी दें.
Photo: Pexels
एक्सपर्ट्स की मानें तो 1 लीटर दूध के लिए 3-5 लीटर पानी लगता है.
Photo: Pexels
दुधारू भैंस को रोज 50-80 लीटर पानी पिलाना चाहिए, क्योंकि वे गाय से ज्यादा पानी पीती हैं.
Photo: Pixabay
गर्मियों में पानी की जरूरत 40-100 लीटर तक बढ़ जाती है. जबकि सर्दियों में 30-50 लीटर पानी काफी होता है.
Photo: Pexels
पशुओं को दिन में 3-4 बार थोड़ा-थोड़ा पानी दें . सुबह, दोपहर और शाम तीन टाइम थोड़ा-थोड़ा पानी दें.
Photo: Pixabay
सुबह पानी पिलाने से पाचन मजबूत होता है. दोपहर में गर्मी और तनाव से बचाव होता है. वहीं, शाम को (दूध निकालने से पहले या बाद में) दूध उत्पादन सामान्य रहता है.
Photo: Pexels
गर्भवती और दूध देने वाले पशुओं को सामान्य से 20% ज्यादा पानी की जरूरत होती है. ताकि दूध उत्पादन पर असर न पड़े और स्वास्थ्य अच्छा रहे.
Photo: Pexels
बकरी या भेड़ के लिए रोज 2-10 लीटर पानी काफी होता है.
Photo: Unsplash
सूखा चारा खाने के बाद ज्यादा प्यास लगती है, इसलिए खाने के साथ और बाद में पानी जरूर दें.