गाय-भैंसों को लू न लग जाए, पशुपालक इन बातों का रखें ख्याल

30 April 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

देश में बढ़ती गर्मी और लू के बीच पशुओं की सेहत पर भी खतरा बढ़ गया है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण गाय-भैंस जैसे दुधारू पशुओं में हीट स्ट्रेस का खतरा बढ़ जाता है, जिससे उनका दूध उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है.

Photo: Unsplash

विशेषज्ञों के अनुसार, पशुपालकों को इस मौसम में खास सावधानी बरतने की जरूरत है. पशुओं को हमेशा छांव या हवादार जगह पर रखें और उन्हें पर्याप्त मात्रा में साफ व ठंडा पानी उपलब्ध कराएं.

Photo: Unsplash

दोपहर के समय, जब धूप सबसे तेज होती है, उन्हें बाहर न निकालें. इसके अलावा, आहार में हल्का और हरा चारा शामिल करें.

Photo: Unsplash

शरीर को ठंडक देने के लिए पानी का हल्का छिड़काव करें. साफ-सफाई और हवादार पशुशाला भी बेहद जरूरी है ताकि गर्मी का असर कम किया जा सके.

Photo: Unsplash

थोड़ी सी सावधानी अपनाकर पशुपालक अपने पशुओं को लू से बचा सकते हैं और दूध उत्पादन को भी सुरक्षित रख सकते हैं.

Photo: Unsplash

Read Next