दुधारू गाय-भैंस गर्मी के मौसम में नहीं होंगी बीमार, अभी से करें ये तैयारी
18 Feb 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
फरवरी में गर्मी का एहसास, तेज हवाओं के थपेड़ों से मौसम में आए बदलाव पशुओं के लिए परेशानी ला सकते हैं.
Credit: Pexels
बढ़ता तापमान कई बार पशुओं की जान पर बन आता है. वहीं, पशुओं का दूध उत्पादन और उनकी ग्रोथ भी कम हो जाती है.
Credit: Pexels
पशु एक्सपर्ट बदलते मौसम के साथ ही पशुओं के शेड में गर्मियों से जुड़ी तैयारियां करने की सलाह देते हैं.
Credit: Pexels
सबसे पहले तो पीने के पानी और चारे में भी मौसम के हिसाब से बदलाव किया जाना चाहिए.
Credit: Pexels
एक्सपर्ट की सलाह के मुताबिक, गाय-भैंस के हीट में आने पर वक्त रहते गाभिन करा लें.
Credit: Pexels
पशु को सुबह और शाम बाहर ले जाएं. दोपहर के वक्त सीधे तेज धूप से बचाएं. पशुओं को साफ और ताजा पानी पिलाएं, ठंडा पानी ना दें.
Credit: Pexels
हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए पशु को सुबह-शाम ताजा पानी से नहलाएं.
Credit: Freepik
डॉक्टर की सलाह पर पशु पेट के कीड़ों की समय पर दवा खिलाएं. साथ ही खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए भी टीके लगवाएं.
Credit: Pexels
पशु को खिलाने वाले गेहूं के भूसे की पौष्टिकता बढ़ाने के लिए उसमें यूरिया मिलाएं. दूध बढ़ाने के लिए 50 से 60 ग्राम मिनरल मिक्चर भी दें.
Credit: Pexels
दूध निकालने के बाद पशु के थन को कीटाणु नाशक घोल से साफ करें. पशुओं का बाड़ा हवादार बनाएं, जिसमें रेत-मिट्टी का कच्चा फर्श हो.
Credit: Pexels
बछड़े को बैल बनाने के लिए छह महीने की उम्र पर बधिया करा दें. साथ ही गर्भवती और बीमार पशु को सुबह-शाम टहलाने ले जाएं.
Credit: Pexels
Read Next
ये भी देखें
इन किसानों के खाते में नहीं आएगी PM‑Kisan की 22वीं किस्त, जानें पूरी डिटेल
छोटे गमले में भी खिलेंगे डहेलिया के बड़े-बड़े फूल, अपनाएं ये तरीका
घर में फंगस और सीलन? इन 7 पौधों से मिलेगी राहत
इन 4 फलों के छिलकों से घर पर बनाएं ऑर्गेनिक खाद, खिले-खिले रहेंगे पौधे