गार्डन में ऐसे इस्तेमाल करें गत्ते के डिब्बे, सुधरेगी मिट्टी

14 July 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

ऑनलाइन शॉपिंग के बाद बचे कार्डबोर्ड बॉक्स को फेंकने के बजाय बगीचे में इस्तेमाल किया जा सकता है. यह मिट्टी को ढकने, खरपतवार रोकने और गार्डन बेड तैयार करने में मदद कर सकता है.

Photo: Unsplash

अगर गार्डन या क्यारी में बार-बार घास और खरपतवार उग आते हैं, तो मिट्टी के ऊपर कार्डबोर्ड की परत बिछा सकते हैं. इसके ऊपर खाद, कंपोस्ट या सूखी पत्तियों की परत डाल दें. इससे खरपतवार को बढ़ने के लिए रोशनी नहीं मिलेगी और उनकी ग्रोथ कम हो सकती है.

Photo: Unsplash

नई क्यारी तैयार करते समय जमीन खोदने की जगह कार्डबोर्ड की परत बिछाकर उसके ऊपर कंपोस्ट और मिट्टी डाल सकते हैं. समय के साथ कार्डबोर्ड धीरे-धीरे मिट्टी में मिल जाता है और जमीन की संरचना सुधारने में मदद कर सकता है.

Photo: Unsplash

गर्म मौसम में मिट्टी जल्दी सूख जाती है. पौधों के आसपास कार्डबोर्ड की पतली परत लगाने से पानी जल्दी वाष्पित नहीं होता और मिट्टी में नमी लंबे समय तक बनी रह सकती है.

Photo: Unsplash

लेकिन बिना प्लास्टिक कोटिंग वाले साधारण गत्ते का इस्तेमाल करें. टेप, स्टेपल और प्लास्टिक के हिस्से हटा दें. ज्यादा स्याही या चमकीली प्रिंटिंग वाले बॉक्स से बचें. कार्डबोर्ड को हल्का गीला करके बिछाने से यह आसानी से जगह पर टिक जाता है.

Photo: Unsplash

Read Next