बोगनवेलिया को रोज पानी देना पड़ सकता है भारी, ज्यादा देखभाल से नहीं आते फूल
16 March 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर आपके गार्डन में बोगनवेलिया का पौधा है लेकिन उसमें फूल नहीं आ रहे, तो इसकी वजह आपकी ज्यादा देखभाल भी हो सकती है.
Photo: Unsplash
बागवानी विशेषज्ञों के मुताबिक बोगनवेलिया एक मजबूत और सूखा सहने वाला पौधा है, जिसे रोज-रोज पानी देने की जरूरत नहीं होती.
Photo: Unsplash
इस पौधे को अच्छी तरह बढ़ने और फूल देने के लिए भरपूर धूप चाहिए. अगर इसे रोज पानी दिया जाए या मिट्टी हमेशा गीली रखी जाए, तो पौधा तेजी से पत्ते तो बनाता है, लेकिन फूल कम आते हैं.
Photo: Unsplash
विशेषज्ञ बताते हैं कि बोगनवेलिया को थोड़ा सूखा और हल्का “स्ट्रेस” मिलना जरूरी होता है.
Photo: Unsplash
जब मिट्टी हल्की सूखी हो और पौधे को पर्याप्त धूप मिले, तब इसमें ज्यादा और खूबसूरत फूल आने लगते हैं.
Photo: Unsplash
इसलिए इस पौधे को रोज पानी देने की बजाय जरूरत के हिसाब से ही पानी देना बेहतर माना जाता है.