पौधों के लिए कौन से पॉट सबसे बेहतर? सही चुनाव से हेल्दी रहेगा प्लांट

18 May2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

पौधों की हेल्दी ग्रोथ के लिए सिर्फ पानी और खाद ही नहीं बल्कि सही पॉट का चुनाव भी बहुत जरूरी होता है. हर पौधे की जरूरत अलग होती है, इसलिए पॉट का सही चयन उसकी सेहत पर सीधा असर डालता है.

Photo: Unsplash

टेराकोटा पॉट

यह सबसे प्राकृतिक और सांस लेने वाले पॉट माने जाते हैं. ये मिट्टी से बने होते हैं और इनमें नमी जल्दी सूखती है, जिससे रूट रॉट का खतरा कम होता है. सुक्युलेंट, कैक्टस, जेड प्लांट जैसे पौधों के लिए ये बेहतर हैं.

Photo: Unsplash

प्लास्टिक पॉट

हल्के और किफायती होते हैं. इनमें पानी ज्यादा देर तक रहता है, इसलिए बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं होती. ऐसे पौधे जिन्हें थोड़ी ज्यादा नमी पसंद हो, उनके लिए ये पॉट बेहतर हैं.

Photo: Unsplash

सिरेमिक/ग्लेज़्ड पॉट

ये देखने में सुंदर होते हैं, लेकिन अक्सर नमी को ज्यादा देर तक रोकते हैं. अगर इनमें ड्रेनेज हो तो ही इस्तेमाल करना चाहिए.

Photo: Pexels

जरूरी बात

चाहे कोई भी पॉट हो, उसमें ड्रेनेज होल होना सबसे जरूरी है. बिना छेद वाले पॉट में पानी जमा होकर पौधे की जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है.

Photo: Pexels

Read Next