03 July 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर आप कम निवेश में पशुपालन का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो बकरी पालन (Goat Farming) एक बेहतर विकल्प माना जाता है. भारत में बकरियों की कई नस्लें ऐसी हैं जो तेजी से बढ़ती हैं और दूध व मांस दोनों के लिए अच्छी मानी जाती हैं.
Photo: Unsplash
बरबरी बकरी छोटे आकार की होती है और शहरों में पालन के लिए काफी लोकप्रिय है. यह दूध और मांस दोनों के लिए उपयुक्त मानी जाती है और जल्दी प्रजनन क्षमता के कारण पशुपालकों के लिए फायदेमंद है.
Photo: Unsplash
बोअर नस्ल को तेजी से वजन बढ़ने और बेहतर मांस उत्पादन के लिए जाना जाता है. यह गर्म मौसम में भी आसानी से ढल जाती है, इसलिए इसे कमर्शियल फार्मिंग में काफी उपयोग किया जाता है.
Photo: Unsplash
राजस्थान की यह नस्ल कम देखभाल में भी अच्छी ग्रोथ करती है. यह गर्म और सूखे इलाकों के लिए आदर्श मानी जाती है और साल में कई बार प्रजनन कर सकती है.
Photo: Unsplash
यह नस्ल दूध उत्पादन के लिए बेहतर मानी जाती है. उचित देखभाल में यह किसानों को स्थिर आय देने में सक्षम होती है.
Photo: Unsplash
केरल की यह नस्ल शुरुआती पशपालकों के लिए अच्छी मानी जाती है. यह तेजी से प्रजनन करती है और छोटे स्तर के फार्मिंग के लिए उपयुक्त है.
Photo: Unsplash