किसान करें अश्वगंधा की खेती, कम लागत में होगी लाखों की कमाई

09 Feb 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर किसान पारंपरिक फसलों से कम मुनाफे से परेशान हैं, तो अश्वगंधा की खेती उनके लिए एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है. 

Photo: Unsplash

औषधीय गुणों से भरपूर अश्वगंधा की मांग देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी तेजी से बढ़ रही है, जिससे किसानों को अच्छी कीमत मिल रही है.

Photo: Unsplash

अश्वगंधा की खेती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें लागत कम आती है और फसल 5 से 6 महीने में तैयार हो जाती है. इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती और सामान्य मिट्टी में भी अच्छी पैदावार मिल जाती है.

Photo: Unsplash

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, एक हेक्टेयर जमीन में अश्वगंधा की खेती से किसान लाखों रुपये तक की कमाई कर सकते हैं.

Photo: Unsplash

इसकी जड़ों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाइयों, हेल्थ सप्लीमेंट और दवा उद्योग में होता है, जिससे बाजार में इसकी मांग लगातार बनी रहती है.

Photo: Unsplash

Read Next