अप्रैल में लगाएं अपराजिता, बीज से 10 दिन में निकल आएगा पौधा
16 April 2026
आजतक एग्रीकल्चर डेस्क
अगर आप घर में हरियाली और सकारात्मकता बढ़ाना चाहते हैं, तो अपराजिता का पौधा लगाना एक बेहतरीन विकल्प है.
Photo: Unsplash
अप्रैल का महीना इसकी बुवाई के लिए सबसे सही माना जाता है. ये वही पौधा है, जिसके फूल ब्लू टी के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं.
Photo: Unsplash
इस पौधे को उगाना बेहद आसान है. बस अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में 1–2 सेमी गहराई पर बीज लगाएं, रोज 4–6 घंटे धूप दें और हल्की सिंचाई करते रहें.
Photo: Unsplash
चूंकि यह बेल वाला पौधा है, इसलिए इसे सहारे की जरूरत होती है. खास बात ये है कि अपराजिता का बीज सिर्फ 10 दिनों में अंकुरित होकर हरी-भरी बढ़त दिखाने लगता है.
Photo: Unsplash
सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, इसके फूलों से बनने वाली नीली चाय सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है. जो तनाव कम करने, त्वचा और दिमागी सेहत को बेहतर बनाने में मदद करती है.